SIR Form Kaise Bhare – उत्तर प्रदेश में SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे? जरूरी डॉक्‍यूमेंट लिस्ट

एसआईआर (SIR) यानी की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया गया एक विशेष प्रक्रिया है जिसमें की मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट एवं सत्यापित किया जाएगा।  इस प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म voters.eci.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं. 

यहां पर आप अपना EPIC नंबर, फोटो एवं ई-साइन करके कुछ अन्य जानकारियां देकर अपना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.  जरूरी दस्तावेज जो कि इस प्रक्रिया के लिए आपको चाहिए उसकी जानकारी भी संक्षेप में दी जाएगी।  एसआईआर (SIR) 2nd Phase की प्रक्रिया को अब शुरू कर दिया गया है. इस प्रक्रिया को पूरा होने के बाद फाइनल मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी.

SIR Form Kaise Bhare

भारत निर्वाचन आयोग यानी कि इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रोगाम के अंतर्गत Voter Enumeration यानी की सूची अद्यतन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है. इस पूरी प्रक्रिया को भारत के 12 राज्य एवं यूनियन टेरिटरीज में के मतदाताओं के लिए शुरू किया गया है. इस पूरी प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सहित गुजरात पश्चिम बंगाल को मिलाकर 12 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हैं. जब से इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है बहुत से मतदाता यह जानना चाहते हैं कि SIR Form Kaise Bhare? तो अगर आप भी इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया हम संक्षेप में आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बताएंगे.

SIR Form Kaise Bhare

इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं. इस योजना के शुरू होने के बाद ऐसे मतदाताओं को पंजीकृत किया जाएगा जो की BLO अधिकारियों के किए जाने वाले घर-घर सर्वे से छूट गए हैं. यह दूसरे फेस की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है जिसके लिए अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी की जाएगी.

SIR Phase 2 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

मुद्रण/ प्रशिक्षण28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
डोर टू डोर गणना चरण4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन9 दिसंबर 2025
ऑब्जेक्शन अथवा आपत्ति दर्ज करने की तिथि9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन7 फरवरी 2026

मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें?

  • अगर आपके मन में कोई शंका है कि आप अपना नाम मतदाता सूची में कैसे देखें, तो इसके लिए आपको इलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना होगा।
  • वहां पर जाकर आप EPIC Number डालकर, अपने राज्य, जिला , असेंबली कोंस्टीटूएंसी और पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम का चुनाव करे. बिना EPIC Number से भी वोटर लिस्ट में नाम देखा जा सजता है .
मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें
  • सभी जानकारी देख कर View के बटन पर क्लिक करे .
मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें Step 2
  • इसके अलावा आप अन्य जानकारी के लिए बुक ए कॉल विद BLO की सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं.
  • अन्य और किसी भी सहायता के लिए आप टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में SIR Form Kaise Bhare? जाने पूरी प्रक्रिया

  • एसआईआर (SIR) भरने के लिए आपको सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या उत्तर प्रदेश के CEO पोर्टल पर जाना होगा.
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको SIR फॉर्म लिंक मिलेगा जो की राज्य के अनुसार उसकी अंतिम तिथि तक एक्टिव रहेगा।  उदाहरण के लिए अगर आप पश्चिम बंगाल से हैं तो यह लिंक 4 दिसंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा.
  • SIR फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको अपना EPIC नंबर दर्ज करना होगा।  EPIC नंबर आपका वोटर कार्ड के ऊपर अंकित होता है. अगर आप एक नए मतदाता है या आप पहले ऑनलाइन रजिस्टर नहीं है तो आपके लिए एक अलग से फॉर्म लेने का विकल्प दिया जाएगा।
  • सबसे पहले आपको अपनी पर्सनल डिटेल को वेरीफाई करना होगा।  पर्सनल डिटेल में आपका नाम, आयु, और पता जैसी जानकारी की पुष्टि करनी होगी।  अगर आपको कोई जरूरत महसूस हो तो उसे अनुसार आप उसमें सुधार कर सकते हैं.
  • जरूरी दस्तावेजों में आपको सबसे पहले अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।  इस फोटोग्राफ में आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए एवं आपकी आंखें खुली होनी चाहिए.
  • फार्म में पूरी जानकारी भरने के बाद आपको ई-सिगनेचर करने होंगे।
  • जरूरी दस्तावेजों में आपको अपना आयु प्रमाण पत्र लगाना होगा जिसमें की अपना जन्म प्रमाण पत्र / मैट्रिक सर्टिफिकेट/ आधार कार्ड/ पासपोर्ट इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं.
  • अगर आपका पता बदल गया है तो आपको अपना एड्रेस प्रूफ लगाना अनिवार्य है.
  • सारी जानकारी को एक बार सही से चेक करने के बाद अपने फार्म को ऑनलाइन सबमिट करें।  जब आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा तो आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप एवं रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।  इससे आप अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं.

आवेदन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

SIR फॉर्म भरने के बाद BLO या निर्वाचन अधिकारी आपसे संपर्क कर सकते हैं.  अगर आपने अपना मतदाता क्षेत्र बदला है या आप एक की नया पंजीकरण किया है ऐसी स्थिति में मैं आपसे संपर्क कर सकते हैं.

SIR (Special Summary Revision) क्यों किया जाता है?

Special Intensive Revision (SIR) करने के बहुत से कारण है जिनमें से कुछ नीचे बताए गए हैं:-

  • इन में सबसे पहले और महत्वपूर्ण कारण है वोटर लिस्ट को 100% सही एवं अपडेट करना।
  • ऐसे व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो चुकी है, डुप्लीकेट एवं फर्जी तरीके से बनाए गए वोटर। को वोटर लिस्ट से हटाना
  • नए वोटर (18+) को नहीं वोटर लिस्ट में जोड़ना
  • इस प्रक्रिया से चुनाव से पहले प्रदर्शित को सुनिश्चित करना
  • मतदाता सूची में गलत नाम, पता, उम्र या फोटो को ठीक करना।

FAQ

SIR की प्रक्रिया के लिए कौन से महत्वपूर्ण फॉर्म का उपयोग होगा?

फॉर्म नंबर 6 ने मतदाता सूची नाम जोड़ने के लिए, फॉर्म नंबर 7 मृतक / डुप्लीकेट अथवा गलत नाम हटाने के लिए, मतदाता सूची में नाम सुधारने के लिए फॉर्म नंबर 8, एनआरआई मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म 6a का उपयोग होगा।  SIR की प्रक्रिया में सबसे अधिक फॉर्म नंबर 6 फॉर्म नंबर 7 एवं फॉर्म नंबर 8 का उपयोग होता है.

SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने की तिथि क्या है?

फाइनल वोटर लिस्ट 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) होने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति कैसे देख सकते हैं?

आवेदन करने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप और रेफरेंस नंबर मिलेगा जिससे कि आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं.

SIR की प्रक्रिया किन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू की गई है?

इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया ने SIR के दूसरे चरण के लिए 12 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है. यह 12 राज्य एवं UT है गोवा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, छत्तीसगढ़, गुजरात, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप एवं मध्य प्रदेश.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top