महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए Farmer ID बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया है. इस Farmer ID को महाराष्ट्र में शेतकरी ओळखपत्र (Shetkari Olakhpatra) के नाम से भी जाना जाता है. यह एग्री स्टॉक Farmer ID Registration सिस्टम का एक भाग है. इस आईडी को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानो की महत्वपूर्ण जानकारी जिसमें कि उनकी पूरी जानकारी, जमीन की जानकारी, खाता एवं आधार कार्ड को एक प्रोफाइल जिस की फार्मर आईडी कहा जाता है उसमें जोड़ना है.
इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद सरकार द्वारा 15 अप्रैल 2025 से फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है. जो भी किसान महाराष्ट्र सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें यह आईडी बनाना आवश्यक है. Farmer ID की सहायता से किसान सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ एवं सब्सिडी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे और यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी होगी.
Farmer ID Maharashtra
अगर आप भी किसान है और Farmer ID Registration Online Maharashtra की प्रक्रिया को जानना चाहते हैं तो यह ब्लॉग इस पर आधारित है. इस प्रक्रिया के शुरू होने से किस सरकारी योजना जैसे कि पीएम किसान योजना, फसल फसल बीमा, KCC- किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा, MSP से जुड़े हुए बेनिफिट एवं अन्य लाभ सीधे ले सकते हैं. इस प्रक्रिया से सरकार द्वारा मिलने वाली राशि गलत व्यक्तियों तक नहीं पहुंचेगी और समय पर किसानों को उनकी योजनाओं का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही किसानों को समय-समय पर उनके जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी. महाराष्ट्र फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे आप कुछ ही मिनट में पूरा कर सकते हैं.

Farmer ID Registration Online Maharashtra
- फार्मर आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एग्रीस्टॉक की वेबसाइट पर जाना है: mhfr.agristack.gov.in
- यहां पर आपको लॉगिन, ऑफिशियल एवं किसान जैसे लिंक दिखाई देंगे, जिसमें से आपको किसान के लिंक का चुनाव करना है.

एग्रीस्टॉक पर खाता बनाएं
- महाराष्ट्र एग्री स्टॉक की वेबसाइट पर खाता बनाने के लिए आपको क्रिएट न्यू अकाउंट का चुनाव करना होगा.
- यहां पर सबसे पहले किसान को अपना आधार नंबर डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है.
- आपको आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जो कि आपका आधार नंबर से लिंक है. इस ओटीपी को वेबसाइट में डालने के बाद यह वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करेगा.
- अगले चरण में आप देखेंगे कि आपकी जानकारी जैसे कि नाम, आयु, लिंग जन्मतिथि एवं आपका पता आधार वाली जानकारी से ऑटोमेटिक ले लिया जाएगा.
मोबाइल नंबर को लिंक करें
- अब आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर, एड्रेस वेबसाइट में डालना है एवं ओटीपी के लिए request करनी है. ओटीपी प्राप्त होने पर अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें. वेरिफिकेशन के बाद आपको वेरीफाइड का मैसेज प्राप्त होगा.
खाते के लिए पासवर्ड सेट करें
- अब आपको एक नए पासवर्ड का चुनाव करना है. नया पासवर्ड कंफर्म करने के बाद क्रिएट माय अकाउंट पर क्लिक करें. अब आपको योर अकाउंट इस क्रीटेड का मैसेज मिलेगा.
लॉगिन करें
- वेबसाइट mhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-mh/ पर जाकर लॉगिन करें. लोगिन करने के लिए आपका आपका यूजर आईडी मोबाइल नंबर होगा तथा पासवर्ड आप द्वारा तय किया गया होगा.
शेतकरी ओळखपत्र ऑनलाइन नोंदणी
- अब लॉगिन होने के बाद Register HAZ Farmer पर क्लिक करें. अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं अन्यथा No के बटन का चुनाव करें. अगर आपके पास अपनी ईमेल आईडी है तो ईमेल आईडी डालकर इसे वेरीफाई करें अन्यथा स्किप का चुनाव करें.
- रजिस्ट्रेशन के पहले चरण में आपको अपने Gender का चुनाव करना है, उसके बाद अपनी कैटेगरी (SC/ST/OBC/General) को चुने.
- Care of क्षेत्र में Son of or Wife of का चुनाव करके उनका नाम डालें.
- अगर आप किसी प्रकार का कोई बिज़नेस करते हैं तो Yes का चुनाव करें अन्यथा No को चुने.
- अगले भाग में आपका स्थाई पता दिखाई देगा. अगर आप अपना पता बदलना चाहते हैं तो यहां से वह जानकारी बदल सकते हैं.
जमीन की जानकारी भरे
- जमीन की जानकारी भरने के लिए अगले भाग में आपको “Fetch Land Details” का एक ऑप्शन मिलेगा.
- यहां से आपको सबसे पहले अपने जिला, तालुका एवं गांव का नाम चुना है.
- इसके बाद अपना खसरा नंबर (खाता नंबर) का चुनाव करें. अगर आपका नाम शो नहीं हो रहा तो आप माय नेम इस नोट इन द ओनर लिस्ट का चुनाव करें.
- अब आप सर्वे नंबर, अपना नाम, जमीन का एरिया एवं ग्रुप नंबर का चुनाव करें.
- अगर सभी जानकारी सही है तो जानकारी को कंफर्म करें.
- अपनी जमीन का प्रकार Agriculture or Non-Agriculture का चुनाव करें.
- अगर आपके पास कोई अन्य प्रकार की जमीन है तो उसकी जानकारी भी आप यहां पर जोड़ सकते हैं.
- अंत में वेरीफाई जो लैंड पर क्लिक करें.
दस्तावेज जोड़े
इस भाग में आपको आपके मुख्य दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना है, जिसकी सूची नीचे दी गई है:
- किसान का आधार कार्ड
- जमीन के रिकॉर्ड (7/12 एवं 8A डॉक्यूमेंट)
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
आवेदन को जमा करें / ई-साइन अप
- अगर आपके सामने Social Registry Details का भाग खाली आता है तो यह सही है. अब Departmental Approval Revenue को चुने। कंसेंट बॉक्स को ठीक करें एवं जानकारी को से करें और Proceed to e-Sign का चुनाव करें। अपना आधार नंबर डालकर सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को ऐड करके वेरीफाई करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने Re-KYC / Reset एवं Download PDF का ऑप्शन दिखाई देगा।
रिसिप्ट डाउनलोड करें
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद Download PDF के बटन पर क्लिक करके आप किसान एनरोलमेंट आईडी को डाउनलोड कर सकते हैं. इस पीडीएफ फाइल को आप अपने पास संभाल कर रखें जो की आने वाले समय में आपका काम आएगी।
CSC केंद्र से रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने नजदीकी CSC केंद्र की जानकारी प्राप्त करें।
- अपने सभी डाक्यूमेंट्स साथ में लेकर जाएं।
- CSC केंद्र के स्टाफ रजिस्ट्रेशन करने में आपकी सहायता करेंगे।
- सहायता के लिए सीएससी केंद्र द्वारा आपसे फीस ली जाती है.
Relatable: PMC Abhay Yojana
महत्वपूर्ण प्रश्न
रजिस्टर करने के लिए किसान जिसके पास जमीन है और आयु कम से कम 18 वर्ष या से अधिक है आवेदन कर सकता है.
इस आईडी को बनने की पूरी प्रक्रिया में लगभग 7 से 15 दिन का समय लगता है.
ऑनलाइन स्वयं रजिस्टर करने की कोई भी फीस नहीं है. अगर आप CSC केंद्र की सहायता से आवेदन करते हैं तो आपसे कुछ फीस ली जाती है.
हां. उन्हें लीज एग्रीमेंट अथवा परमिशन लेटर जो की जमीन मालिक द्वारा जारी किया हो दिखाना होगा।
ऐसी स्थिति में आप अपने जमीन से जुड़ी जानकारी को तहसील दफ्तर में जाकर अपडेट कर सकते हैं.
Farmer ID बनाकर किस सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। इससे किसान सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी एवं अन्य कई प्रकार की सुविधा जो किसान को दी जाती हैं उन्हें प्राप्त कर सकते हैं.